Haryana News: ‘मैं सबसे वरिष्ठ…’, जल्द ही हरियाणा का दौरा शुरू करेंगे मंत्री विज

by Nishi_kashyap
परिवहन मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़,31जुलाई,2025: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज बडा ब्यान दिया। उन्होंने कहा की, ‘‘मैं सबसे वरिष्ठ विधायक हूँ, मैं जल्द ही सारे हरियाणा का दौरा शुरू करने वाला हूँ और नए व पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने वाला हूँ। उनका हालचाल पूछने वाला हूँ। विज ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘‘जो अधिकारी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं कर रहे हैं मैं उनका भी हालचाल जानने वाला हूँ।’ विज मीडिया कर्मियों ने गत दिनों भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों और मंत्रियों को हलके आंबटित करने के दौरान सात बार के विधायक अनिल विज का नाम सूची से बाहर है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

अनिल विज ने कहा कि ‘‘मैं सबसे वरिष्ठ विधायक हूँ, मैंने सारा हरियाणा देखना है, जबकि बाकी विधायकों को एक-एक हल्का दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सात बार विधानसभा का चुनाव जीत चूका हूँ। उन्होंने कहा की जल्द ही मैं सारे हरियाणा का दौरा शुरू करने वाला हूँ और जगह-जगह पर जाकर नए और पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने वाला हूँ। विज ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी सरकार की योजनाओं को लागू नहीं कर रहे हैं मैं उनका भी हालचाल पूछने वाला हूँ।’’

देश की सेना की हर यूनिट में मंदिर और गुरूद्वारें बनाए गए हैं – मंत्री विज

उन्होंने विपक्ष को समझाते हुए कहा कि ‘‘विपक्ष को यह मालूम होना चाहिए कि हमारे देश की सेना की हर यूनिट में मंदिर और गुरूद्वारें बनाए गए हैं। विपक्ष को यह भी मालूम होना चाहिए कि जब हमारे जाबांज सिपाही दुश्मन पर टूट पडते हैं तो बजरंग बली की जय करते हुए आगे बढते है। विपक्ष को यह भी मालूम होना चाहिए कि हमारे देश में अनेकों आपरेशन हिन्दूस्तान के नामों पर ही हुए हैं’’।

यह भी पढ़ें: हरियाणा युवा कांग्रेस के चीफ बने पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निशित कटारिया

You may also like