92
पंजाब,29 जुलाई,2025: आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में नाभा जेल में बंद वरिष्ठ अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
अदालत में मजीठिया के वकीलों ने याचिका को बदलने के लिए चार हफ्ते का समय माँगा है। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 26 अगस्त को तय की है। गौरतलब है कि मजीठिया ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका अदालत में दायर की हुई है, जिस पर आज सुनवाई हुई।
यह भी पढ़ें: Punjab News: बैलगाड़ी दौड़ कराने पहुँचे सीएम भगवंत मान