UP Weather Update: यूपी में 29 जुलाई को मॉनसून का ‘हाई अलर्ट’! इन जिलों में होगी भारी बारिश

by Nishi_kashyap
भारी बारिश

यूपी,29 जुलाई,2025: उत्तर प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई 2025 के लिए नया अलर्ट जारी किया है। जानकारी के लिए आपको बतादें की विभाग ने पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिससे जन जीवन भी प्रभावित होगा। वहीं, राज्य के एक बड़े हिस्से में मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है, जिसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में मूसलाधार बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जिन इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है, उनमें जालौन, हमीरपुर, आगरा, झांसी, ललितपुर, महोबा एवं आसपास के जिले शामिल हैं

इन जिलों में है भारी वर्षा की संभावना

IMD ने चित्रकूट, बांदा, हरदोई, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, उन्नाव, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, इटावा, औरैया, मैनपुरी, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

वज्रपात होने की संभावना

राज्य के एक बड़े हिस्से में गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इस चेतावनी में चित्रकूट, कौशांबी, बांदा, हरदोई, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, मैनपुरी, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर, बदायूं, झांसी, ललितपुर, महोबा एवं आसपास के इलाके शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Himachal News: 29 जुलाई से 5 अगस्त तक इन क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

 

You may also like