इंजरी को लेकर ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट, दिया हेल्थ अपडेट

by Manu
ऋषभ पंत

Rishabh Pant Post On Injury: भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान और स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में होने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनके पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर की वजह से यह फैसला लिया गया है। पंत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक भावुक नोट के साथ अपनी हेल्थ अपडेट दी और प्रशंसकों को अपनी वापसी के बारे में बताया।

पंत ने पोस्ट में अपने प्लास्टर बंधे पैर और बैसाखी की तस्वीरें साझा कीं, जिसके सहारे वह चल रहे हैं। उन्होंने लिखा, “मुझे जितना प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, वही मेरी असली ताकत है।” पंत ने आगे बताया, “मैं जल्द ही वापसी करूंगा, जैसे ही मेरा फ्रैक्चर ठीक होगा। मैं इस प्रक्रिया से धीरे-धीरे गुजर रहा हूं, आराम कर रहा हूं, रूटीन फॉलो कर रहा हूं और 100 प्रतिशत दे रहा हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि देश के लिए खेलना उनके लिए हमेशा गर्व का पल रहा है और वह उस खेल में वापसी के लिए बेकरार हैं, जिससे वह सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।

ऋषभ पंत पोस्ट

पंत की अनुपस्थिति में भारत के लिए ओवल टेस्ट में चुनौती बढ़ सकती है, क्योंकि इंग्लैंड 2-1 से आगे है और भारत को सीरीज बराबर करने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। फैंस और टीम को पंत की जल्द रिकवरी की उम्मीद है।

ये भी देखे: IND vs ENG Test: ऋषभ पंत को चोट के बाद छह सप्‍ताह आराम की सलाह

You may also like