नई दिल्ली, 28 जुलाई 2025: IND vs ENG TEST: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में होने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट में खेलने को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है।
इससे पहले खबर थी कि जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में केवल तीन टेस्ट खेलेंगे, क्योंकि इस साल की शुरुआत में स्ट्रेस रिएक्शन की समस्या के चलते उनके कार्यभार प्रबंधन पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी वजह से उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन बाकी तीन टेस्ट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। वर्तमान में इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत को सीरीज बराबर करने के लिए ओवल टेस्ट हर हाल में जीतना होगा।
बीबीसी के टेस्ट मैच स्पेशल में बात करते हुए गिल ने कहा, “अगर बुमराह को लगता है कि वह पूरी तरह फिट हैं और हमारे लिए उपलब्ध हो सकते हैं, तो यह शानदार होगा। लेकिन अगर वह नहीं भी खेलते, तो मुझे लगता है कि हमारे पास एक मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है।” गिल के इस बयान से जसप्रीत बुमराह की भागीदारी पर अनिश्चितता बनी हुई है, और फैन्स को आखिरी टेस्ट का इंतजार है।
ये भी देखे: IND vs ENG: Chris Woakes ने दूसरी पारी के पहले ही ओवर में झटके भारत के 2 विकेट