पटना, 28 जुलाई 2025: रविवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव और वरिष्ठ नेता प्रतिभा सिंह ने जन सुराज पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। यह ऐलान पार्टी के जिला कार्यालय में किया गया। इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के विचारों और बिहार को बेहतर बनाने की उनकी नीति व नीयत से प्रभावित होकर इस पार्टी में आई हैं। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर का विजन बिहार के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।
जिला अध्यक्ष आमिर हैदर ने प्रतिभा सिंह के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे जन सुराज को महिला सशक्तीकरण, युवाओं की भागीदारी और समाज के हर वर्ग तक पहुंचने में नई ताकत मिलेगी। उन्होंने प्रतिभा सिंह के सक्रिय और समृद्ध राजनीतिक अनुभव की सराहना की।
प्रतिभा सिंह का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है। वह वर्तमान में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव और समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र की प्रभारी थीं। इसके अलावा, वह 2004-06 में महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष और 2006-08 में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकी हैं।
ये भी देखे: पूर्व ADG जेपी सिंह और गायक रितेश पांडेय ने थामा PK का दामन, जन सुराज में हुए शामिल