चंडीगढ़, 28 जुलाई 2025: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गुड़ियानी गांव में एक दुखद घटना हुई है। दो दोस्तों ने बीती रात शराब पीने के बाद अपने-अपने घरों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की गहरी दोस्ती थी और वे अक्सर गांव में एक साथ दिखते थे। बताया जा रहा है कि दोनों बेरोजगार थे और शराब की लत के शिकार थे। वही एक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।
कोसली थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि सागर की मां सुनीता शनिवार सुबह अपने मायके से लौटीं तो उन्होंने अपने बेटे को फंदे से लटका पाया। शोर मचाने पर गांववाले जमा हुए और संदेह के आधार पर सागर के दोस्त अमन की तलाश शुरू की। अमन के घर पहुंचने पर पता चला कि वह भी फंदे से लटका हुआ है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने एक ही समय पर अपने-अपने घरों में यह कदम उठाया। आत्महत्या के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी देखे: ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में BDS छात्रा ने की खुदकुशी, उत्पीड़न के आरोप में दो टीचर सस्पेंड