नई दिल्ली, 25 जुलाई 2025: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा 28 जुलाई (सोमवार) से शुरू होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चर्चा की शुरुआत करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और अनुराग ठाकुर भी इस चर्चा में हिस्सा लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी इसमें हस्तक्षेप करने की संभावना है। राज्यसभा में यह चर्चा 29 जुलाई (मंगलवार) को होगी। इसमें भी पीएम मोदी भाग ले सकते हैं। दोनों सदनों में इस मुद्दे पर 16-16 घंटे की चर्चा निर्धारित की गई है।
विपक्ष लंबे समय से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग कर रहा था। शुक्रवार (25 जुलाई 2025) को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में इस पर सहमति बनी। यह ऑपरेशन पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सटीक सैन्य कार्रवाई थी, जिसमें करीब 100 आतंकवादी मारे गए थे।
ये भी देखे: BIG NEWS: संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा