गृहमंत्री अमित शाह से मिले हरियाणा के सीएम नायाब सैनी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

by Manu
सीएम नायाब सैनी

नई दिल्ली, 25 जुलाई 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने हरियाणा के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

सीएम नायाब सैनी ने बताया कि हरियाणा में तीन नए आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम) को लागू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसकी जानकारी उन्होंने गृह मंत्री को दी।

सैनी ने केषु बांध सहित हरियाणा में चल रहे अन्य विकास कार्यों पर भी बात की।

सीएम नायाब सैनी ने कहा कि हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा की पूरी व्यवस्था हो चुकी है। लाखों युवा इस बड़े पैमाने की परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद जल्द ही हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाया है, जिसे विपक्ष पचा नहीं पा रहा। उन्होंने दावा किया कि 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और देश की अर्थव्यवस्था 11वें से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। सीएम नायाब सैनी ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां हर पंचायत में 700-900 मकान बनाए गए हैं।

ये भी देखे: Haryana: संसदीय समिति का अध्ययन दौरा, अनुसूचित जातियों के कल्याण से जुड़े उपायों की समीक्षा

You may also like