चंडीगढ़, 25 जुलाई 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में शुक्रवार (25 जुलाई 2025) को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
ग्रुप-D की सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा को 35 साल से बढ़ाकर 37 साल कर दिया गया है। इस फैसले से हजारों युवा, जो उम्र सीमा पार होने के कारण सरकारी भर्ती से वंचित रह गए थे, अब लाभ उठा सकेंगे।
नकली और गलत बीजों की बिक्री पर सख्ती के लिए बीज अधिनियम में बदलाव किया गया। कैबिनेट मंत्री हरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि अब नकली बीज बेचने वालों को 2 से 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। यह कदम किसानों के हितों की रक्षा के लिए उठाया गया है।
पशुपालन विभाग में कार्यरत फार्मासिस्टों के अनुबंध को और बढ़ाने का निर्णय लिया गया, जिससे पशुपालकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
ये भी देखे: Punjab News: सीएम भगवंत मान ने 25 जुलाई को बुलाई कैबिनेट की बैठक