जेल तोड़कर भागा 2011 सौम्या रेप-मर्डर केस का अपराधी गोविंदचामी, हुआ गिरफ्तार

by Manu
गोविंदचामी

कन्नूर, 25 जुलाई 2025: केरल के कन्नूर सेंट्रल जेल से शुक्रवार सुबह 2011 के सौम्या रेप और हत्या मामले का दोषी गोविंदचामी 25 फुट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया। हालांकि, केरल पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर उसे कन्नूर के थलप्पु इलाके में एक परित्यक्त मकान के कुएं में छिपा हुआ पकड़ लिया।

कैसे जेल से भागा गोविंदचामी?

गोविंदचामी ने जेल की सलाखें काटकर और कंबल व कपड़ों से रस्सी बनाकर दीवार फांदने की कोशिश की। पकड़े जाने के दौरान वह जेल की वर्दी में नहीं था और उसने अपने कटे हुए हाथ को पैंट की जेब में छिपाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने उसे आसानी से पहचान लिया।

इस जेलब्रेक ने कन्नूर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि भागने के समय बिजली कटी हुई थी और दीवार पर लगे बिजली के तार भी निष्क्रिय थे। सौम्या की मां ने आरोप लगाया कि गोविंदचामी को जेल से भागने में आंतरिक मदद मिली होगी, क्योंकि एक हाथ वाला व्यक्ति अकेले इतनी ऊंची दीवार फांदना संभव नहीं है।

क्या है सौम्या रेप-मर्डर केस?

गोविंदचामी को 2011 में 23 वर्षीय सौम्या के साथ दुष्कर्म और हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। उसने 1 फरवरी 2011 को एर्नाकुलम-शोरानूर पैसेंजर ट्रेन में सौम्या को लूटने के इरादे से ट्रेन से धक्का दे दिया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और बेरहमी से पिटाई की। सौम्या को रेलवे पुलिस ने ट्रैक के पास गंभीर हालत में पाया, लेकिन 6 फरवरी 2011 को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में उनकी मृत्यु हो गई।

ये भी देखे: BIG BREAKING: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट मामले सुप्रीम कोर्ट ने लगाई होईकोर्ट के फैसले पर रोक

You may also like