चंडीगढ़,24 जुलाई, 2025: पंजाब सरकार द्वारा “आशीर्वाद स्कीम” के अंतर्गत चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अनुसूचित जातियों के 4503 लाभार्थियों को 22.97 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस बारे में अधिकारिता, सामाजिक न्याय और अल्पसंख्यक मामलों की जानकारी दी। इस बारे में उन्होंने बताया की इस योजना के जरिए ज़िला बरनाला, फरीदकोट, अमृतसर, श्री फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, गुरदासपुर, रूपनगर, पठानकोट, संगरूर, मोहाली, मालेरकोटला और तरनतारन से कुल 4503 लाभार्थियों के आवेदन आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त हुए थे। इन्हें कवर करने के लिए 22.97 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।
इसमें से ज़िला अमृतसर के 1268, फरीदकोट के 343, फतेहगढ़ साहिब के 193, बरनाला के 107, होशियारपुर के 668, गुरदासपुर के 57, मानसा के 286, श्री मुक्तसर साहिब के 255, पठानकोट के 55, पटियाला के 349, मोहाली के 266, संगरूर के 155, रूपनगर के 196, मालेरकोटला के 37 और तरनतारन के 268 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।
पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही आशीर्वाद स्कीम के जरिए योग्य लाभार्थियों को ₹51,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। सरकार ने इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाते हुए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन की सुविधा शुरू की है। इसके अलावा मंत्री ने बताया कि इच्छुक लाभार्थी योजना का लाभ लेने के लिए सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थी अपनी बेटी की शादी की तारीख से एक महीना पहले और एक महीना बाद तक आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Gold prices fell: रिकॉर्ड हाई के बाद लुढ़का सोने का भाव, चाँदी भी हुई सस्ती, जानें नए भाव