Amritsar News: BSF ने अमृतसर में दो पाकिस्तानी ड्रोन और हेरोइन किए जब्त

by Manu
BSF

अमृतसर, 24 जुलाई 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर अमृतसर में नशे की तस्करी की एक और साजिश को नाकाम कर दिया। BSF ने दो पाकिस्तानी ड्रोन और 560 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई बीएसएफ के नार्को-ड्रोन के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।

अमृतसर सीमा पर बीएसएफ के तकनीकी उपकरणों ने दो संदिग्ध ड्रोन का पता लगाया। जवानों ने तुरंत धनोई कलां गांव के पास सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक और एक डीजेआई एयर 3 ड्रोन बरामद हुआ। साथ ही, 560 ग्राम हेरोइन का पैकेट भी मिला।

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी पाकिस्तानी ड्रग सिंडिकेट की साजिश को विफल करने में बड़ी कामयाबी है। जवानों की सतर्कता ने एक बार फिर देश विरोधी ताकतों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

ये भी देखे: DRUG TRAFFICKING: फिरोजपुर में BSF ने करोड़ों रुपये के 15 पैकेट हेरोइन किए जब्त

You may also like