UP News: एसपी की बड़ी कार्रवाई! रिश्वत माँगने के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ़्तार

by Nishi_kashyap
रिश्वत

प्रतापगढ़,24 जुलाई,2025: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कड़ा चेतावनी देते हुए महेशगंज थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक को रिश्वत माँगने के आरोप में निलंबित कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार भी करवाया। यह कार्रवाई पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाने में तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह एक मुकदमे की विवेचना कर रहे थे। जाँच के दौरान उन्होंने कथित रूप से आरोपी से समझौता करने के बदले रिश्वत की माँग की। पहले दरोगा ने फोन पर बातचीत में पैसे की डिमांड रखी। लेकिन जब मुलाकात हुई तो वहीं पैसे देने की बात दोहराई। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आरोपी पक्ष ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ वीडियो भी बना लिया।

सीओ (CO) की जाँच में आरोपी की हुई पुष्टि

सबूतों को लेकर शिकायतकर्ता सीधे पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के पास पहुँचा। सबूतों समेत दरोगा की शिकायत की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तुरंत प्रभाव से क्षेत्राधिकारी को पूरे मामले की जाँच सौंपी। जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जाँच में जब आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि हो गई। तो एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जितेंद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तारी के आदेश दे दिए।

अपने ही थाने में गिरफ्तार हुआ दरोगा

हैरान कर देने वाली बात यह है की आरोपी दरोगा को उसी थाने की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया जहाँ वह तैनात था। गिरफ्तारी के तुरंत बाद एसपी ने उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह को निलंबित करने का आदेश भी जारी किया।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में आज इन जिलों में बरसेंगे बादल! 40 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

You may also like