UP Weather Update: यूपी में आज इन जिलों में बरसेंगे बादल! 40 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

by Nishi_kashyap
भारी बारिश

यूपी,24 जुलाई,2025: उत्तर प्रदेश में मानसून ने अपनी जड़े कसी हुई है। जानकारी के लिए आपको बतादें की मौसम विभाग ने 24 जुलाई के लिए एक नया अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, हापुड़, बागपत, अमरोहा, बिजनौर और मुरादाबाद जैसे इलाकों में भी मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसके अलावा,राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी ‘हाई वोल्टेज’ अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें बुलंदशहर, अलीगढ़, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा और बरेली जैसे जिले शामिल हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे बेहद सतर्क रहें।

इन जिलों में है भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 24 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़, बिजनौर, बागपत, मेरठ, अमरोहा और मुरादाबाद और इनके आस-पास के इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों में ज़्यादातर बारिश से जलभराव और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना

राज्य के बड़े हिस्से में गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इस चेतावनी में मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, बुलंदशहर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, आगरा, अमरोहा, मुरादाबाद, इटावा, बिजनौर, संभल, रामपुर, बरेली और बदायूं और इनके आस-पास के इलाके शामिल हैं। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे बिजली चमकने और गरजने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या असुरक्षित संरचनाओं से दूर रहें।

यह भी पढ़ें: UP News: सावन शिवरात्रि पर सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

You may also like