Haryana News: CET परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, जरूरत पड़ने पर ठप्प की जाएगी इंटरनेट सेवा

by Nishi_kashyap
CET

हरियाणा,23 जुलाई, 2025: हरियाणा में सीईटी (CET) की परीक्षा में मात्र तीन दिन बचे हैं। इसको लेकर हरियाणा सरकार एक्शन में है। हरियाणा में तृतीय श्रेणी पदों की भर्ती के लिए 26 और 27 जुलाई को होने वाली सीईटी (CET) की परीक्षा में नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। वहीं जरूरत पड़ी तो परीक्षा के दौरान संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के क्षेत्र में इंटरनेट सेवा भी ठप की जा सकती है।

26 व 27 जुलाई को ग्रुप-C भर्ती के लिए सीईटी (CET) की परीक्षा होगी। प्रदेश में परीक्षा के दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। 27 जुलाई को रविवार है। ऐसे में स्कूल और कॉलेजों को 26 तारीख यानी शनिवार के दिन छुट्‌टी रखनी होगी। सीईटी (CET) की परीक्षा के लिए 13 लाख 47 हजार युवाओं ने आवेदन किया है। इसके लिए 1,350 सेंटर बनाए गए हैं। कैंडिडेट्स को परीक्षा सेंटर तक लाने और ले जाने के लिए मुफ्त बस सुविधा मिलेगी। महिला कैंडिडेट्स के परिवार का एक सदस्य भी मुफ्त में उनके साथ यात्रा कर पाएगा

यह भी पढ़ें: UP News: यूपी पुलिस भर्ती में घोटाला करने वाला आरोपी गिरफ़्तार

You may also like