यूपी, 23 जुलाई,2025: प्रदेश के लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में इजाफे से जुड़ा बड़ा कदम उठाया है। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी की योगी सरकार ने राज्य में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी।
आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा कदम
बतादें की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन का फैसला लिया है। जिसका असर सीधे तौर पर सरकारी विभागों में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों पर पड़ेगा। इसके गठन के बाद अब आउटसोर्स कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 16,000 रुपये प्रति माह हो जाएगा। हर महीने की 5 तारीख को उनके वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
भर्तियों में मिलेगा आरक्षण
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के तहत आउटसोर्स भर्तियों में आरक्षण लागू करने का फैसला लिया है। अब इसकी भर्तियों में OBC, SC, ST, महिला, EWS, दिव्यांग व पूर्व सैनिकों को आरक्षण मिलेगा।
यह भी पढ़ें: UP News: 4 छात्राओं ने भगवान शिव से रचाई शादी, ब्रह्मचर्य और सेवा का लिया संकल्प