यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जानिए कब होगी अगली सुनवाई

by Nishi_kashyap
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा

हिसार,21 जुलाई,2025: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार होने वाली हरियाणा के हिसार ज़िले की निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया।

ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने कहा कि आज ज्योति को 4 ज्यूडिशियल रिमांड पूरे हो चुके हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। आज फिर उन्हें कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने बताया की इस मामले में अगली सुनवाई चार अगस्त को होगी।

जानकारी के लिए आपको बतादें की ज्योति मल्होत्रा को 17 मई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे पहले 5 और फिर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड खत्म होने के बाद ज्योति मल्होत्रा को 26 मई को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से ज्योति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इसके अलावा वकील ने बताया कि कोर्ट में हर 14 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद सुनवाई होती रही है और 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाई जा रही है। मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले को 2 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है और अब पुलिस द्वारा चालान दिए जाने की संभावना है। इसके बाद जमानत याचिका दायर की जाएगी।

यह भी पढ़ें: यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी ने बनाया ऐसा वीडियो, भड़क उठे हिंदू समाज के लोग

You may also like