जीरकपुर, 21जुलाई, 2025: यू-ट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल मलिक ने करीब 2 माह पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की थी। हाथ में त्रिशूल, सिर पर मुकूट पहनकर माँ काली का स्वरूप दिखाने की कोशिश की थी।
हिंदू संस्थाओं के लोगों ने सनातम धर्म का अपमान बताते हुए वीडियो को सोशल मीडिया से तुरंत हटाने की माँग की है। अलग-अलग स्त्रोतों पर वीडियो वायरल हो रही है। वहीं, रविवार के दिन शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय सचिव दीपांशु सूद ने समर्थकों सहित ढकोली पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर 72 घंटों में कार्रवाई की माँग की।
शिकायत की जानकारी मिलते ही पायल मलिक ने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी माँग ली है। उन्होंने कहा की उनका मकसद किसी धर्म की आस्था को ठेस पहुँचाना नहीं था। वीडियो मई माह में ही डिलीट कर दिया था।
वहीं, यू ट्यूबर अरमान मालिक ने भी शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय सचिव दीपांशु सुद से माफी माँगी है। उनका कहना है की उनका मकसद किसी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं है। बल्कि वे खुद हिंदू है, जो धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हैं। एस.एच.ओ. सिमरजीत सिंह शेरगिल ने बताया कि शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय सचिव दीपांशु सूद की शिकायत पर इस मामले की जाँच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Punjab News: मुँह ढ़क कर निकलने वाले हो जाएं सावधान, जारी हुए सख्त आदेश