Agniveer Result 2025: जल्द जारी होगा इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट, देखें चेक करने का तरीका

by Manu
Agniveer Result

Army Agniveer Result 2025: भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2025 (Agniveer Result 2025) के लिए 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी होने वाला है। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी अगले चरण, यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT) और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाए जाएंगे।

परीक्षा 13 भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, उर्दू, गुजराती, मराठी और असमिया) में आयोजित की गई थी। यह ऑनलाइन मोड में हुई, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल थे।

रिजल्ट (Agniveer Result) चेक करने के आसान स्टेप्स

1. आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर “भारतीय सेना अग्निवीर रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।

3. अपनी लॉगिन डिटेल्स, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि, दर्ज करें।

4. “सबमिट” बटन दबाएं, जिसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. रिजल्ट को ध्यान से जांचें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि रिजल्ट और अन्य अपडेट्स की जानकारी समय पर मिल सके।

ये भी देखे: NEET UG Result 2025: नीट यूजी का रिजल्ट हुआ जारी, यहां करे चेक

You may also like