खैबर पख्तूनख्वा, 19 जुलाई 2025: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार, 19 जुलाई 2025 को पुलिस और सुरक्षा बलों ने मिलकर एक बड़ा आतंकवाद-विरोधी अभियान चलाया, जिसमें पांच आतंकवादी मारे गए। यह ऑपरेशन हंगू जिले के शिनावरी जरगारी इलाके में चलाया गया, जहां आतंकियों के छिपे होने की पक्की खुफिया जानकारी मिली थी।
इस दौरान आतंकवादियों के साथ हुई तीखी गोलीबारी में एक मेजर रैंक के सैन्य अधिकारी और दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है और सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं। इलाके में आतंकियों के ठिकानों को पूरी तरह खत्म करने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
ये भी देखे: PAKISTAN BREAKING: पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 जवानों की मौत