गुजरात में CM ऑफिस समेत गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

by Manu
गुजरात सचिवालय

अहमदाबाद, 19 जुलाई 2025: गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और राज्य सचिवालय को 17 जुलाई को एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसे पुलिस ने जांच के बाद झूठा करार दिया है। गुजरात पुलिस के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस दिव्यप्रकाश गोहिल ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस और मुख्यमंत्री सुरक्षा इकाई ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

बम निरोधक दस्ते और अन्य एजेंसियों की मदद से पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस ने अज्ञात प्रेषक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है और ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुट गई है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की धमकियां पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं। हाल ही में गुजरात के कई स्कूलों, निचली अदालतों और गुजरात हाईकोर्ट को भी ऐसी ही झूठी धमकियां मिली थीं, जिनकी जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

ये भी देखे: दिल्ली के बाद अब बेंगलुरु के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

You may also like