मोहाली, 19 जुलाई 2025: पंजाब की सियासत में हलचल मचाने वाली खबर सामने आई है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की आय से अधिक संपत्ति के मामले में न्यायिक हिरासत को मोहाली कोर्ट ने 14 दिन और बढ़ा दिया है। उन्हें 2 अगस्त 2025 तक नाभा जेल में रखने का आदेश दिया गया है।
आज मजीठिया को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी पिछली 14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म हो रही थी। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की मांग को स्वीकार करते हुए उनकी हिरासत को दोबारा 14 दिन के लिए बढ़ा दिया। मजीठिया के वकीलों ने इस बार जमानत के लिए कोई अर्जी नहीं दी। सूत्रों का कहना है कि बचाव पक्ष जांच की प्रगति का इंतजार कर रहा है।
विजिलेंस ब्यूरो और विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अब तक मजीठिया की कई संपत्तियों का तकनीकी मूल्यांकन किया है, जिसमें चंडीगढ़ और दिल्ली की कीमती संपत्तियां भी शामिल हैं। यह मामला पंजाब में चर्चा का विषय बना हुआ है, और आने वाले दिनों में इसकी जांच से जुड़े नए खुलासे सामने आ सकते हैं।
ये भी देखे: आज मोहाली कोर्ट में पेश होंगे बिक्रम मजीठिया, न्यायिक हिरासत हो रहा समाप्त