BIG NEWS: ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में गूगल और Meta को ED का नोटिस

by Manu
ED

नई दिल्ली, 19 जुलाई 2025: Online Betting App Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े वित्तीय अपराधों की जांच के सिलसिले में गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया है। ED ने इन दोनों टेक दिग्गजों के प्रतिनिधियों को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए दिल्ली मुख्यालय में बुलाया है।

ED की जांच में सामने आया है कि कई ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स, जो मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला जैसे गंभीर वित्तीय अपराधों में शामिल हैं, गूगल और मेटा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापनों के जरिए प्रमोट किए जा रहे हैं। आरोप है कि इन कंपनियों ने ऐसे ऐप्स को प्रमुख विज्ञापन स्थान उपलब्ध कराए, जिससे इनके अवैध कारोबार को व्यापक पहुंच मिली। इस मामले में ED अब इन प्लेटफॉर्म्स की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है।

ये भी देखे: ED ने MBU से जुड़े फर्जी डिग्री मामले में 3 कमीशन एजैंटों की 1.74 करोड़ की संपत्तियां अटैच

You may also like