राजस्थान के राजसमंद में भयानक हादसा, बाढ़ में फंसी स्कूली वैन, रेस्क्यू जारी

by Manu
राजसमंद

राजसमंद, 18 जुलाई 2025: देशभर में भारी बारिश के कारण कई राज्यों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राजस्थान के राजसमंद जिले में भी भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। शुक्रवार को कुंभलगढ़ क्षेत्र में एक स्कूल वैन तालाब के टूटने से आए तेज पानी के बहाव में फंस गई। वैन में तीन स्कूली बच्चे, ड्राइवर और दो अन्य स्टाफ सवार थे।

जानकारी के अनुसार, वैन जब एक पुलिया पार कर रही थी, तब पानी का स्तर नीचे था। लेकिन अचानक तालाब का तटबंध टूटने से पानी का तेज बहाव आ गया, जिसके कारण ड्राइवर वैन को नियंत्रित नहीं कर सका। स्थिति बिगड़ने पर ड्राइवर और दो स्टाफ सदस्य किसी तरह वैन से निकलकर पास के पेड़ पर चढ़ गए और स्थानीय लोगों को सूचना दी। हालांकि, तीनों बच्चे अभी तक वैन के अंदर ही हैं और उन्हें देखा नहीं गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आ रही हैं। प्रशासन और पुलिस पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सभी को सुरक्षित निकाला जाए। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है, और परिजन बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

ये भी देखे: BIG BREAKING: राजस्थान के चूरू में सेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट की मौत

You may also like