जींद में टायर फटने से पलटा कांवड़ियों से भरा आईसर कैंटर, 22 कावड़िए घायल

by Manu
हादसा

जींद, 18 जुलाई 2025: हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर नरवाना के पास बदोवाल गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे एक आईसर कैंटर का टायर अचानक फट गया, जिससे कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में करीब दो दर्जन कांवड़िए घायल हो गए। घायलों को तुरंत नरवाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घायलों में फतेहाबाद जिले के बिगड़ गांव के 22 लोग शामिल हैं, जिनके नाम हैं: संदीप (38 वर्ष), सुमीत (30 वर्ष), सोरभ (25 वर्ष), विकी (22 वर्ष), सन्नी (26 वर्ष), नानक (28 वर्ष), हिमांशु (19 वर्ष), कमल (22 वर्ष), जोनी (21 वर्ष), ललित (25 वर्ष), सोनू (19 वर्ष), अंकित (20 वर्ष), कृष्ण (22 वर्ष), और किरडान गांव के प्रिंस (20 वर्ष)। इनमें से हिमांशु, पुत्र रोहतास, की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज नरवाना के सिविल अस्पताल में चल रहा है।

ये भी देखे: फतेहाबाद में हरियाणा रोडवेज की बस हादसे का शिकार, टायर फटा, 80 यात्री थे सवार

You may also like