यूपी,18 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने अपनी जड़े मजबूत करली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।18 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर केंद्रित एक अवदाब के कारण कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है की वे तेज हवाओं और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।
इन 10 जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार,18 जुलाई को उत्तर प्रदेश के इन 10 जिलों और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
कानपुर देहात, बांदा, चित्रकूट, फिरोजाबाद, इटावा,मथुरा, आगरा, जालौन, हमीरपुर,औरैया। मौसम विभाग का कहना है की इन जिलों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि तेज बारिश से जलभराव और आवागमन में परेशानी हो सकती है।
30-50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएँ
जानकारी के लिए आपको बतादें की बारिश के साथ-साथ कई इलाकों में तेज हवाएँ भी चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है एटा,आगरा, मथुरा, हाथरस, इटावा, औरैया, फिरोजाबाद, मैनपुरी, ललितपुर, जालौन, झांसी आदि जिलों और आस-पास के इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं।
47 जगहों पर वज्रपात का खतरा !
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 47 जिलों और आस-पास के इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। यह खतरा काफी गंभीर हो सकता है, इसलिए खुले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित जगहों पर रहें।
यह भी पढ़ें: Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार को मिल सकती है नई उड़ान