Wipro शेयरधारकों को देगी 5 रुपये डिविडेंड, देखें कब है रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट

by Manu
Wipro

मुंबई, 17 जुलाई 2025: आईटी दिग्गज विप्रो (Wipro) ने 17 जुलाई 2025 को अपनी पहली तिमाही (Q1 FY26) के नतीजे घोषित किए, साथ ही शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की। कंपनी के शेयर गुरुवार को 1.5% की गिरावट के साथ 258.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

Wipro  Q1 नतीजे

विप्रो का कर-पश्चात लाभ (PAT) 3,330 करोड़ रुपये रहा, जो तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) 7% की कमी दर्शाता है, लेकिन साल-दर-साल (YoY) 10% की वृद्धि दिखाता है। कंपनी का राजस्व 22,135 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही (Q1 FY25) में 21,964 करोड़ रुपये था, यानी इसमें मामूली वृद्धि दर्ज की गई।

Wipro डिविडेंड 2025

विप्रो के निदेशक मंडल ने 250% के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है, जो 2 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयर पर 5 रुपये प्रति शेयर के बराबर है।

विप्रो डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने नियामकीय सूचना में बताया कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 28 जुलाई 2025 तय की गई है। इसका मतलब है कि इस तारीख तक शेयरधारक के रूप में दर्ज निवेशक डिविडेंड के हकदार होंगे।

Wipro डिविडेंड पेमेंट डेट

विप्रो ने घोषणा की कि अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 15 अगस्त 2025 को या उससे पहले किया जाएगा।

ये भी देखे: RBI का दिवाली तोहफा, रेपो दर में कटौती! होम और कार लोन सस्ते होंगे

You may also like