Haryana News: स्कूलों में प्रार्थना सभा में पढ़े जायेंगे गीता श्लोक, शिक्षा बोर्ड ने जारी किए निर्देश

by Nishi_kashyap
स्कूलों

नई दिल्ली,17 जुलाई, 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान भगवद गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य करने संबंध में बड़ा फैसला लिया है। इस पहल की शुरुआत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल से की गई है।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने इस फैसले को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी बताया। उनका कहना है की गीता जीवन का सार है, और इसके श्लोक बच्चों के नैतिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

सभी स्कूलों को पत्र भेजकर बोर्ड की ओर से प्रार्थना सभा में नियमित रूप से गीता श्लोकों का उच्चारण कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही इस पहल को प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़े: UP News: ठगी का बड़ा मामला! मुनाफ़े का झाँसा देकर युवक से ठगे 13 लाख रूपये

You may also like