कुरुक्षेत्र, 17 जुलाई 2025: कुरुक्षेत्र के लाडवा कस्बे के विकास नगर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें घर में आग लगने से 70 साल की बुजुर्ग महिला पति देवी की जलकर मौत हो गई। उस समय उनके बेटे हीरालाल और अन्य परिजन घर के अलग-अलग कमरों में सो रहे थे।
सुबह जब परिवार वाले जागे तो घर धुएं से भरा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो पति देवी की मौत हो चुकी थी। हीरालाल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
बताया गया कि पति देवी चलने-फिरने में असमर्थ थीं और रात को अपने कमरे में अकेले सो रही थीं, जबकि बाकी परिजन दूसरे कमरों में थे। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
ये भी देखे: फतेहाबाद में होम अप्लाएंस की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान