Raksha Bandhan 2025: ‘रक्षाबंधन’ पर बहनें भूल क़र भी न बाँधे भाईयों की कलाई पर ऐसी राखियाँ

by Nishi_kashyap
रक्षाबंधन

Rakhi Special: बहन और भाई के पवित्र रिश्ते का त्योहार ‘रक्षाबंधन’ 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर बहने अपने भाइयों को राखी बांधती है और उनकी लंबी आयु की कामना करती है। वहीं, भाई रक्षा के वचन के साथ-साथ अपनी बहनों को उपहार भी देते हैं। रक्षाबंधन को लेकर अभी से ही बाजारों में तरह-तरह की राखियाँ आना शुरू हो गई हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ राखियाँ ऐसी होती हैं, जिन्हें आपको अपने भाइयों को भूलकर भी नहीं बांधना चाहिए। इससे न केवल उनका बुरा वक्त शुरू होगा बल्कि आपके रिश्ते पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

काले रंग की राखी से बनाए दूरी

रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर काले रंग की राखी बिल्कुल भी न बांधे। क्यूंकि काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करता है। इसलिए भाई को काले रंग की राखी बांधने से उनका जीवन प्रभावित हो सकता है।

अखंडित राखी का रखें ख्याल

बहने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अपने भाईयों को भूलकर भी अखंडित राखी न बांधे। ऐसा करने से भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर बहुत प्रभाव पड़ता है। साथ ही अशुभ फल की प्राप्ति भी होती है। बाजार में अलग -अलग तरह की राखियाँ मौजूद हैं,जिनमें से कुछ राखी प्लास्टिक की भी होती है। इन राखियों से भी दूरी बनाए रखें क्योंकि प्लास्टिक की राखी बांधने से उनके जीवन में दुर्भाग्य होना शुरू हो जाता है।

भगवान के चित्र वाली राखी

भगवान के चित्र वाली राखी को भी भाईयों की कलाई के लिए शुभ नहीं माना गया है। ऐसी राखियों को भी बहनें अपनी भाई की कलाई पर न बाँधे। क्योंकि रक्षाबंधन खत्म होने के बाद हम उन राखियों को रख देते हैं। जिसके बाद वे पैरों में आती दिखाई देती है। कभी -कभी उन पर धूल मिट्टी भी जम जाती है जिससे भगवान का अपमान होता है।

अशुभ चिन्ह वाली राखी

‘रक्षाबंधन’ के लिए राखी लेते समय बहनें इस बात का भी खास ध्यान रखें की राखी पर कोई भी अशुभ चित्र न बना हो। क्योंकि अशुभ चिन्ह वाली राखी बांधने के बाद अशुभ वक्त शुरू हो जाता है।

 

You may also like