सुर्ख़ियों में अनिल अंबानी! 18,000 करोड़ रुपये जुटाने का बनाया बड़ा प्लान

by Nishi_kashyap
अनिल अंबानी

नई दिल्ली,17 जुलाई, 2025: देश के टॉप रईसों में शामिल अनिल अंबानी की कंपनियों के अच्छे दिन की शुरुआत होने वाली है। उनकी दो कंपनियों रिलायंस पावर और रिलायंस इन्फास्ट्रक्चर ने 9,000-9,000 करोड़ रुपये जुटाने का बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के लिए आपको बतादें की दोनों कंपनियों के बोर्ड ने इस प्लान को मंजूरी दे दी है। ये पैसे क्यूआईपी (QIP) और दूसरे तरीकों से जुटाए जाएंगे। बतादें की हाल में इन दोनों कंपनियों के शेयरों में काफी तेजी आई है और उन्होंने अपना कर्ज तेजी से कम किया है।

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के बोर्ड की बुधवार को मीटिंग हुई जिसमें 6,000 करोड़ रुपये वाली योजना को मंजूरी दी गई। कंपनी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स को इक्विटी शेयर या इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट जारी करके पैसे जुटाएगी। कंपनी का बोर्ड एक और काम करेगा। वह सिक्योर्ड/अनसिक्योर्ड रिडीमेबल, नॉन कनवर्टीबल डिबेंचर जारी करेगा। ये डिबेंचर 3,000 करोड़ रुपये तक की लागत के होंगे। जिन्हें प्राइवेट प्लेसमेंट के माध्यम से बेचा जाएगा।

रिलायंस पावर

कंपनी ने मार्च 2025 को खत्म तिमाही में 4,387 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। वहीं यदि पिछले साल की बात करें तो कंपनी को इसी तिमाही में 221 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 2024-25 के लिए कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 4,938 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल कंपनी को 1,609 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। रिलायंस इन्फ्रा के शेयर ने पिछले एक साल में कमाल कर दिया है। इस दौरान इसकी कीमत में 106% तक मुनाफा हुआ है। इस साल अब तक इसमें 25% तेजी आ चुकी है।

इस बीच अनिल अंबानी की एक और कंपनी रिलायंस पावर के बोर्ड ने भी पैसे जुटाने की योजना को मंजूरी दी है। रिलायंस पावर भी QIP या एफपीओ के माध्यम से 6,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। एफपीओ (FPO) का मतलब है, पहले से शेयर रखने वालों को और शेयर खरीदने का मौका देना। रिलायंस पावर भी 3,000 करोड़ रुपये तक के डिबेंचर जारी करेगी। कंपनी के शेयर अभी 50 दिन और 200 दिन के SMAs से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी का शेयर बुधवार को 2.39% तेजी के साथ 66.06 रुपये पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े: Breaking: ‘आगरा में म्यूजियम शिवाजी के नाम पर बनेगा’- सीएम योगी

You may also like