हरियाणा में अधिकारियों की छुट्टियाँ रद्द, CET परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला

by Nishi_kashyap
CET परीक्षा

हरियाणा,16 जुलाई, 2025: हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को होने वाली तृतीय श्रेणी पदों की सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियाँ पूरी करली है। बतादें की परीक्षा के दिन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी जाएंगी ताकि परीक्षा का सुचारू संचालन हो सके। इसके आलावा अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने और वापस घर छोड़ने के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी परीक्षार्थियों का हर संभव सहयोग किया जाए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका खास ध्यान रखा जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, जबकि मंडलायुक्त, जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

सख्त सुरक्षा एवं विशेष व्यवस्था

राजेश खुल्लर ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाए। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने की अलग से विशेष व्यवस्था की जाएगी।

अवकाश रद्द और हेल्पलाइन सेवा शुरू

जिला प्रशासन के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को 26 और 27 जुलाई को अवकाश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, सभी जिलों में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला वार हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़े: UP News: सीएम योगी के मंत्री को फिर मिली जान से मारने की धमकी

You may also like