Monalisa: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में एंट्री लेंगी मोनालिसा ?

by Nishi_kashyap
सलमान खान

नई दिल्ली, 15 जुलाई, 2025: वायरल गर्ल मोनालिसा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की मोनालिसा के सालमान खान के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ में आने की खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर मोनालिसा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वे बिग बॉस 19 में जाने की बात कर रही हैं।

महाकुंभ मेले में रातोंरात वायरल होने वाली मध्यप्रदेश की मोनालिसा, धार्मिक स्थलों पर माला बेचने वाली मोनालिसा आज सबके दिलों में अपनी सादगी भरी सुंदरता की छाप छोड़ चुकी है। मोनालिसा हाल ही में उत्कर्ष सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ में नजर आई थीं। वहीं अब सलमान खान के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ में भी उनके नजर आने की खबर मिली है। सोशल मीडिया पर मोनालिसा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बिग बॉस 19 में जाने की बात कर रही हैं।

यह भी पढ़े: UP News: बंद होने के बावजूद भी इस जगह चल रहे 2 हजार के नोट

You may also like