CM Yogi Education Policy: योगी सरकार का बड़ा फैसला! यूपी में जल्द होगी इन पदों पर भर्ती

by Nishi_kashyap
मुख्यमंत्री योगी

यूपी,15 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक में प्रदेश में शिक्षकों की कमी को गंभीरता से लेते हुए रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएँ, पेयरिंग सिस्टम बाल वाटिकाएँ और डीबीटी सहायता को पारदर्शिता के साथ लागू करने पर जोर दिया।

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से रुकी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर को लेकर बड़ा कदम उठाया जा रहा है। बतादें की मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा की प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों को लेकर तत्काल प्रस्ताव भेजा जाए और नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार का प्रयास है की प्रदेश के किसी भी विद्यालय में शिक्षक की संख्या मानक से कम न हो।

रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति

मुख्यमंत्री योगी ने बैठक के दौरान कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बहतर बनाने के लिए शिक्षकों की पर्याप्त संख्या बेहद जरूरी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहाँ जहाँ पद खाली हैं, वहाँ की जानकारी इकठा कर तुरंत प्रस्ताव भेजा जाए, ताकि जल्द से जल्द चयन प्रक्रिया शुरू की जा सके।

स्कूल की नींव को मजबूत करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें बाल वाटिकाओं, प्री-प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए उपयोग में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 6 से 14 साल के किसी भी बच्चे को विद्यालय से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

यह भी पढ़े: UP News: ‘मैं ओपी राजभर को… ‘, भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी

You may also like