लखनऊ,15 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश से हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व मंत्री ओम प्रकाश राजभर को करणी सेना बलिया के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह ने जान से मारने की धमकी दी है। मिली जानकारी के अनुसार ये धमकी कमलेश ने ‘फेसबुक’ के जरिए दी है।
कमलेश ने किसी के फेसबुक लाइव पर कमेंट में लिखा है कि ‘मैं ओम प्रकाश राजभर को गोली मार दूंगा’। धमकी वाले इस पोस्ट की फोटो को ओम प्रकाश राजभर के पुत्र व सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने सोमवार को इंटरनेट मीडिया ‘एक्स’ पर साझा किया और शासन-प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई करने की माँग की।
बतादें की कमलेश सिंह को तुरंत गिरफ्तार करने की माँग की जा रही है। इसके साथ ही मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सुरक्षा बढ़ाते हुए जेड प्लस की सुरक्षा दिए जाने की माँग गृहमंत्री अमित शाह से की गई है।
अरुण राजभर के अनुसार इस मामले को संज्ञान में लेते हुए बलिया पुलिस ने कमलेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़े: UP News: व्रत खोलने के लिए युवक ने मँगवाई थी वेज बिरयानी, पैकेट खोलते ही उड़े होश