34
अमृतसर, 14 जुलाई 2025: श्री हरमंदिर साहिब को निशाना बनाने की धमकी मिली है। एक अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के जरिए गोल्डन टेम्पल को आरडीएक्स से उड़ाने की बात कही है। इस खबर के सामने आते ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने तुरंत कदम उठाए। मंदिर, उसकी परिक्रमा, लंगर हॉल और सभी सरायों की सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है। टास्क फोर्स लगातार निगरानी और जांच में जुटी हुई है।
एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनण ने इस धमकी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोतवाली थाने और सिटी पुलिस कमिश्नर को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। हालांकि, मामला गंभीर होने के कारण पुलिस अभी इस पर खुलकर कुछ नहीं बोल रही है।
ये भी देखे: पाकिस्तान से तनाव के बीच स्वर्ण मंदिर में सेना को मिली एयर डिफेंस गन तैनात करने की इजाजत