कुल्लू , 14 जुलाई 2025: Kullu News: हिमाचल प्रदेश के मनाली (Kullu News) में पुलिस ने गोंपा रोड के पास नई पार्किंग के समीप एक मकान में छापेमारी कर 7.140 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार (13 जुलाई 2025) को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने मकान की तीसरी मंजिल पर किराए के कमरे में तलाशी ली, जहां से चिट्टा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह उर्फ विक्की (26), पुत्र सुरेश चंद, निवासी उमरी विजर्ग, डाकघर रेरिया, तहसील डेरापुर, जिला कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) और शिवानी, निवासी टीका बणी, डाकघर योल कैंट, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।
डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चिट्टे की यह खेप कहां से आई और इसका नेटवर्क कितना व्यापक है।
ये भी देखे: हिमाचल प्रदेश में हेरोइन से निपटने के लिए ग्राम पंचायतों की पहल, तस्करों और उपभोक्ताओं का सामाजिक बहिष्कार