Himachal News: मनाली में हैरोइन के साथ युवक व युवती गिरफ्तार

by Nishi_kashyap
पुलिस

कुल्लू,14 जुलाई, 2025: पुलिस ने मनाली में गोंपा रोड के नजदीक नई पार्किंग के पास एक मकान में दबिश दी। एक युवक और युवती को 7.140 ग्राम चिट्टे के साथ हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना हैं की, गुप्त सूचना के आधार पर मकान की तीसरी मंजिल के एक कमरे में दबिश दी गई। इस दाैरान किराए पर रह रहे युवक और युवती के कमरे की तलाशी ली गई तो 7.140 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह उर्फ विक्की (26) पुत्र सुरेश चन्द निवासी उमरी विजर्ग डाकघर रेरिया तहसील डेरापुर जिला कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) व युवती शिवानी निवासी टीका बणी डाकघर योल कैन्ट जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: UP News: सीएम योगी का सख्त निर्देश! राहत और बचाव कार्यों में नहीं होनी चाहिए लापरवाही

You may also like