दीनानगर, 14 जुलाई 2025: भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए BSF ने दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के थाना दौरांगला क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह घटना 14 जुलाई 2025 की सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जब BSF की 58वीं बटालियन ने बीओपी चौतरा के पास सीमा पर बाड़ के पीछे संदिग्ध गतिविधि देखी।
गिरफ्तार व्यक्ति की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है, और उसकी पहचान तनवीर काला के रूप में हुई है। BSF ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसका मकसद क्या था। BSF और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहन जांच कर रही हैं। इस घटना ने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सतर्क कर दिया है।
ये भी देखे: पंजाब में पाकिस्तान सीमा पर भारत में घुसपैठ के प्रयास में एक पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार