यूपी,14 जुलाई, 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन मास के पहले सोमवार की शिवभक्तों को बहुत बहुत शुभकमनाएँ दी। इसके साथ ही प्रदेश के तमाम नेताओं ने भी श्रद्धालुओं को सावन माह के पहले सोमवार की बधाई दी।
बतादें की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (ट्विटर ) पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘सभी शिव भक्तों को श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” इसके अलावा उन्होंने कहा की,‘‘देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि वह सकल जगत का कल्याण करें, सभी के कष्ट हरें और धरा पर सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। हर हर महादेव।”

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ (ट्विटर) पर अपने पोस्ट में लिखा की, ‘‘श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।” मौर्य ने कहा, ‘‘भगवान भोलेनाथ की कृपा से समस्त विश्व का कल्याण हो, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव।”
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पोस्ट में कहा की, ‘‘आप सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को देवाधिदेव भगवान महादेव जी की आस्था के पवित्र श्रावण मास के ‘प्रथम सोमवार’ की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं, यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लाये, भगवान शिव जी से यही कामना करता हूं। हर-हर महादेव।”
यह भी पढ़े: UP News: श्री काशी विश्वनाथ धाम में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़