चरखी दादरी,13 जुलाई, 2025: मानसून के सीजन में लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी जमा हो गया है। फसलों में लगातार पानी जमा होने कारण किसानों में चिंता काफी बढ़ गई है। किसानों को फसलें खराब होने का डर सत्ता रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार जलभराव होने से फसलें खराब हो सकती हैं।
किसान सत्येंद्र, दिनेश, जयबीर और आनंद ने बताया कि लगातार भारी बारिश होने से खेतों में पानी जमा हो गया है। जिससे ग्वार, मूंग, बाजरा, कपास आदि फसलें खराब हो सकती हैं। जो फसलें छोटी थी वो बारिश में मिट्टी में दब चुकी हैं। बारिश के तुरंत बाद जिन फसलों की बिजाई की गई थी उसका अंकुरण ही नहीं हो पाया है।
कृषि विभाग के डा. चंद्रभान श्योराण का कहना है की जिन फसलों में पानी जमा है उनमें नुकसान की संभावना है। दो से तीन दिन तक लगातार पानी जमा रहने के कारण फसल में जड़ गलन रोग की संभावना बढ़ जाती है। फसलों से पानी निकासी के अलावा जड़गलन से बचने का कोई उपाय नहीं हैं। इसलिए फसल में पानी जमा ना होने दे और पानी निकासी का प्रबंध करें।
यह भी पढ़े: UP News: खुशी से खिल उठे अभ्यर्थियों के चेहरे, इन विभागों में मिली नाैकरी