पंजाब वासियों के लिए बड़ी जानकारी, जल्द पूरी कर लें ये प्रक्रिया

by Nishi_kashyap
ई-केवाईसी

चंडीगढ़,13 जुलाई, 2025: पंजाब वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की पंजाब के करीब 30 लाख परिवारों के ऊपर खतरे की घंटी मंडरा रही है। जानकारी के लिए आपको बतादें की पंजाब सरकार ने राज्य के स्मार्ट राशन कार्ड धारकों से ई-केवाईसी करवाने के लिए अपील की है। मिली जानकारी के अनुसार यदि कोई परिवार 31 अगस्त तक यह प्रक्रिया नहीं करवाता है, तो उनके राशन कार्ड काटे जा सकते हैं। लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी पिछले साल जून से शुरू किया गया था और मार्च 2025 इसकी समय सिमा थी, जिसे बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया था।

इसके बाद फिर यह तिथि 30 जून और फिर 7 जुलाई कर दी गई। मंत्री कटारूचक ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया की अब हमने फिर से भारत सरकार से इस तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ाने की अपील की है ताकि कोई भी लाभार्थी अनाज से वंचित न रहे।

पंजाब में 30 लाख लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है। लोगों से अपील की है की वे जल्द ही ये प्रक्रिया पूरी करवले, ताकि कोई भी अनाज से वंचित न रहे।

मंत्री ने बताया की जिन लोगों ने ई-केवाईसी करवाई है, उन सभी को राशन दे दिया गया है। जो लोग रह गए हैं, जब वे डिपो पर आकर ई-केवाईसी करवा लेंगे, तो उन्हें भी राशन दे दिया जाएगा।

यह भी पढ़े: Haryana News: प्राइवेट बस ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर

You may also like