अंबाला,13 जुलाई, 2025: हरियाणा के अंबाला शहर से बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की अंबाला शहर के मानव चौक पर एक प्राइवेट बस ने मोटर साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के तुरंत बाद युवक को लोगों ने सिविल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है। युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने बस चालक की पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुँची और बस को अपने कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, बस उस समय कंडक्टर चला रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ।
इस हादसे को लेकर सब इंस्पेक्टर धर्मपाल का कहना है की, प्राइवेट बस ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े: Half Marathon in Kaithal: हाफ मैराथन में नशे के खिलाफ दौड़े हजारों लोग