Half Marathon in Kaithal: हाफ मैराथन में नशे के खिलाफ दौड़े हजारों लोग

by Nishi_kashyap
हाफ मैराथन

कैथल,13 जुलाई, 2025: हरियाणा के कैथल जिले में रविवार को आयोजित हाफ मैराथन में हजारों युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने सड़कों पर दौड़ लगाकर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर इस आयोजन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि खेलों के जरिए युवा फिट रहते हैं साथ ही नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रहते हैं।

इस कार्यक्रम में भारतीय पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और पद्मश्री तीरंदाज हरविंदर सिंह व् प्रसिद्ध पर्वतारोही रीना भाटी को मैराथन का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया। दोनों ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि महनत से हर तय लक्ष्य पाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा कि “बच्चों की सही परवरिश तभी संभव है जब माता-पिता उन्हें पर्याप्त समय दें। यदि घर का माहौल सकारात्मक हो तो बच्चा नशे की ओर नहीं जाएगा।” साथ ही उन्होंने कहा कि “नशा करने वाले व्यक्ति को समाज से बहिष्कृत करने की बजाय उसे सहयोग देकर नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाए।”

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हाफ मैराथन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने CET के अभ्यर्थियों के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे युवाओं के लिए उचित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करेगी ताकि परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों तक आसानी से पहुँच सके।

यह भी पढ़े: Haryana News: मानसिक तौर से परेशान जे.बी.टी. टीचर ने किया सुसाइड

You may also like