यूपी,11 जुलाई, 2025: छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिससे उनकी शिक्षा का स्तर बहतर होगा और साथ ही छात्रों की पढ़ाई में अब किसी प्रकार की कोई रुकावट नहीं आएगी।
जानकारी के लिए आपको बतादें की उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों को आर्थिक मदद देने का बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड के 6 जिलों झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर और सोनभद्र के उन छात्रों को यात्रा भत्ता देने की योजना बनाई है, जो राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से 5 किलोमीटर या इससे ज्यादा दूरी पर रहते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के माध्यम से कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाले छात्रों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
छात्रों को इस तरह मिलेगी ये रकम
यह सहायता सीधे छात्रों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार यात्रा भत्ते की पहली किस्त आगामी 5 सितंबर को जारी की जा सकती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री स्कूल विकास योजना पीएम श्री के तहत इस योजना का लाभ चयनित 146 राजकीय विद्यालयों की छात्राओं को भी दिया जाएगा।
अटेंडेंस होगी अनिवार्य
बतादें की इस योजना की सबसे बड़ी शर्त यह है कि लाभ प्राप्त करने वाले छात्रों की विद्यालय में नियमित उपस्थिति होनी चाहिए। इससे शिक्षा के स्तर के साथ साथ छात्रों में अनुशासन भी विकसित होगा।
लाभार्थियों की संख्या
सरकार की इस योजना से करीब 24000 छात्रों को लाभ मिलेगा। वहीं पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालयों में पढ़ने वालीं 4000 छात्राएँ भी इस योजना की पात्र होंगी।
यह भी पढ़े: UP News: लंदन से दिल्ली जा रहे विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग