यूपी,11 जुलाई,2025: बारिश के इस दौर में मॉनसून ने पूरे प्रदेश में एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने आज राज्य के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश जारी किया है। साथ ही, इस दौरान कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना भी बताई गई है। इसी के चलते मौसम विभाग ने लोगों को चौकन्ना रहने की सलाह दी है।
किन जिलों में होगी झमाझम बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, जालौन, बांदा
इन जिलों में है वज्रपात का अलर्ट
मानसून के इस दौर की बिच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की संभावना भी जाहिर की है। जानकारी के लिए आपको बतादें की बांदा, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर देहात,चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा और इन जिलों के आस पास के इलाके में वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग का कहना है की बारिश से निचले इलाकों में पानी भर सकता है और बिजली गिरने से जानी हानि भी हो सकती है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बेवजह घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित जगहों पर ही रहें।
यह भी पढ़े: Himachal: आंगनबाड़ी वर्कर के इन पदों पर होगी जल्द भर्तियाँ