आरा में मिड डे मील खाने से 48 बच्चे बीमार, खाने में मिली उबली हुई छिपकली

by Manu
मिड डे मील

आरा, 10 जुलाई 2025: बिहार के पीरो प्रखंड में खननीकलां मध्य विद्यालय में मिड डे मील खाने के बाद 48 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए। सभी बच्चों को इलाज के लिए पीरो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि भोजन में मरी हुई छिपकली मिली थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुप्तेश्वर राम ने बताया कि मिड डे मील की व्यवस्था सुप्रभात सोशल वेल्फेयर सोसाइटीज नामक एनजीओ द्वारा की जाती है। गुरुवार को एनजीओ ने चावल और दाल तड़का उपलब्ध कराया था। रोज की तरह बच्चों को खाना परोसा गया, लेकिन कुछ देर बाद एक बच्ची के मुंह से झाग निकलने लगा। गांव वाले उसे तुरंत स्कूल लाए। बच्ची की हालत देखकर भोजन खाने वाले अन्य बच्चे भी उल्टी और दस्त की शिकायत करने लगे, और देखते ही देखते उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

जांच में पाया गया कि चावल के बर्तन में मरी हुई छिपकली थी, जो खाना पकाने के दौरान चावल के साथ पूरी तरह उबल गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज सिंह स्कूल पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस मंगवाकर बच्चों को अस्पताल भिजवाया। कुछ बच्चों को वे खुद अपनी गाड़ी से स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

ये भी देखे: दिल्ली: शिक्षक द्वारा कक्षा 1 के छात्र को पीटने पर कान में रक्तस्राव, मामला दर्ज

You may also like