रोहतक,10 जुलाई, 2025: राजस्थान के चूरू में हुए फाइटर जेट क्रैश हादसे में हरियाणा के रोहतक शहर की देव कॉलोनी निवासी स्क्वाड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु शहीद हो गए। इस हादसे की सूचना जैसे ही घर पहुँची। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार ढांढ़स बंधाने के लिए पहुँचने लगे। आज शाम उनका राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिजनों का कहना है कि इस शहादत पर गर्व महसूस करते हैं। लोकेंद्र ने इस हादसे में जहाँ अपने प्राण त्यागे है वहीं बहुत लोगों की जान बचाते हुए आबादी से दूर प्लेन को ले गए। लोकेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी और एक महीने का बेटा व् माता पिता है। लोकेंद्र स्वभाव से बहुत अच्छा इंसान था। वह अभी कुछ दिन पहले छुट्टी से ड्यूटी गया था।
यह भी पढ़े: BREAKING: नारनौंद में स्कूल संचालक की हत्या, छात्रों ने दिया वारदात को अंजाम