नारनौंद,10 जुलाई, 2025: हरियाणा के नारनौंद उपमंडल के गाँव बास के एक निजी स्कूल संचालक पर दो छात्रों ने हमला कर दिया। घटना लगभग 11:00 बजे की बताई जा रही है। बतादें की स्कूल संचालक को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची। इस घटना के बाद स्कूल में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को नारनौंद के करतार मेमोरियल स्कूल के दो छात्रों ने स्कूल संचालक जगबीर पानू पर चाकू से हमला कर दिया। स्कूल स्टाफ ने तुरंत जगबीर पानू को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ इलाज के दौरान स्कूल संचालक की मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए।
सीन ऑफ क्राइम को मौके पर बुलाया
इस घटना की सूचना मिलने पर बास थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया। आरोपी छात्रों की पहचान की जा चुकी है। जिनकी तलाश की जा रही है। फिल्हाल हमले का कारण का पता नहीं लग पाया। पुलिस स्कूल स्टाफ व छात्रों से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़े: UP News: लोगों की हर समस्या का होगा समाधान! जनता दर्शन में सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान